गुलाबचंद कटारिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- भुगतना होगा अपनी करनी का फल
गुलाबचंद कटारिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- भुगतना होगा अपनी करनी का फल
Share:

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के MLA गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी करनी का फल भविष्य में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा आज शहरी निकाय चुनाव में वार्डों का परिसीमन इस तरफ किया गया है कि भले आज कांग्रेस को इसका लाभ मिल जाए, किन्तु भविष्य में यह उनके लिए मुसीबत लेकर आने वाला है। 

गुलाबचंद कटारिया ने सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों बहुल इलाकों के वोटर्स के हिसाब से वार्ड बनाए गए हैं। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए नए वार्ड बनाए है। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार पूनिया या कटारिया की नहीं, बल्कि भाजपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता काफी महत्व रखते हैं।

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राज्य में सरकार गिराने का काम भाजपा नहीं कर रही है और ना ही पहले किया है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि सब जानते हैं, कांग्रेस खुद बंटी हुई है। भाजपा के प्रदेश में 71 MLA हैं, ऐसे में सरकार गठन संभव ही नहीं। भाजपा में किसी तरह का अंतर्कलह के सवाल पर कटारिया ने कहा कि, भाजपा में किसी नेता विशेष की नहीं चलती और अगला सीएम कौन बनेगा, यह कोई नेता फैसला नहीं करता, इसका फैसला कार्यकर्ता करते हैं।

2021 में 100-मिलियन से अधिक वैश्विक पर्यटन रोजगार का हो सकता है आयोजन

असम चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इन 5 पार्टियों के साथ करेगी गठबंधन

जमीन धोखाधड़ी मामला: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर 420 के तहत केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -