केशव देव को 'Fortuner' गिफ्ट करेंगी भाजपा मंत्री सोनम किन्नर, लेकिन रखी ये शर्त
केशव देव को 'Fortuner' गिफ्ट करेंगी भाजपा मंत्री सोनम किन्नर, लेकिन रखी ये शर्त
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मंत्री सोनम किन्नर ने महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सोनम ने कहा है कि केशव देव मौर्य भाजपा में आ जाएं तो मैं उन्हें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट करूंगी। बता दें कि सोनम किन्नर को राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ है। सोनम ने कहा कि महान दल के प्रमुख भाजपा का दामन थाम लें, तो वे सभी किन्नरों से 10-10 हजार रुपए का चंदा लेंगी और केशव देव मौर्य को एक फॉर्च्यूनर उपहार में देंगी।

दरअसल, हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महान दल ने समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई वाले विपक्षी खेमे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। दोनों दलों के नेता एक मंच भाजपा को उखाड़ फेंकने का दम भरते दिखाई दिए थे। मगर चुनाव के परिणाम इसके उलट आए और भाजपा को जीत मिली। सपा और महान दल के गठबंधन के बाद दिवाली पर सपा ने केशव देव मौर्य को फॉर्च्यूनर गाड़ी उपहार में दी थी। चुनाव बीतने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और महान दल ने सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। गठबंधन तोड़ने से खफा सपा ने उनसे गाड़ी वापस मांग ली।

गठबंधन टूटने के बाद केशव देव मौर्य ने सपा MLC उदयवीर सिंह को मैसेज करते हुए कहा था कि जो फॉर्च्यूनर कार मुझे अलॉट की गई थी, उसे आपने वापस मांगा है। उन्होंने ये भी लिखा है कि वो फॉर्च्यूनर कार बैक लेते समय पोल से टकरा गई है। आगरा की एजेंसी में उसकी मरम्मत चल रही है। महान दल के अध्यक्ष ने आगे ये भी लिखा है कि किसी को अथॉरिटी लेटर देकर मंगा लें या बन जाने के बाद उसे वापस लौटा देंगे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -