भाजपा ने ऐसा कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं: नरेंद्र सिंह तोमर
भाजपा ने ऐसा कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं: नरेंद्र सिंह तोमर
Share:

इंदौर : 'अच्छे दिन आने वाले है' जी हाँ ये नारा तो आपने सुना ही होगा, मोदी सरकार के इस चुनावी नारे को जनता भला कैसे भूल सकती है, जिस चुनावी नारे के सहारे भाजपा ने लोकसभा में बहुमत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाई, उसी नारे को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह नारा तो भाजपा ने दिया ही नहीं था। तोमर के अनुसार इस नारे को तो जनता ने पार्टी के मुंह में डाल दिया था। 

आपको सच्चाई जानकर हैरानी होगी कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के तुरंत बाद बड़ौदा में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार अच्छे दिन आने के नारे जनता से लगवाए थे, केंद्रीय मंत्री ने आज शाम इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा ने यह कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आएंगे। केंद्रीय मंत्री के अनुसार यह बात सोशल मीडिया में चल रही थी कि अच्छे दिन आने वाले हैं और राहुल गांधी नानी के घर जाने वाले हैं, जनता ने इसे उठा कर भाजपा के मुंह में डाल दिया। हम जनता की भावना का सम्मान करते हैं, लेकिन भाजपा ने ऐसा कभी नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -