गिरिराज सिंह ने फिर की जदयू से गठबंधन तोड़ने की वकालत, किया ऐसा ट्वीट
गिरिराज सिंह ने फिर की जदयू से गठबंधन तोड़ने की वकालत, किया ऐसा ट्वीट
Share:

पटना : मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहते है। कल यानी गुरुवार से एक बार वापस वह सुर्ख़ियों के केंद्र में हैं। कारण है एक ट्वीट को रिट्वीट करना। यह ट्वीट बिहार पुलिस के स्पेशल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सभी संगठनों के क्रियाकलापों पर निगरानी बनाए रखने वाली चिट्ठी के बाद किया गया है।

ट्वीट में लिखा गया है कि बिहार के हालात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) से गठबंधन तोड़ लेना होना चाहिए। इस ट्वीट को भाजपा नेता गिरिराज सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया गया है। इस मामले पर प्रेस वालों ने गिरिराज सिंह ने बात की। प्रेस वालों से बात करते हुए गिरिराज सिंह से कहा है कि नीतीश सरकार ने जिस तर्ज पर आरएसएस पर जांच बिठाई है उससे कार्यकर्ता आहत है। 

गिरिराज सिंह ने कहा है कि इसी बात को ध्यान में रखकर ही उन्होंने ट्वीट को रिट्वीट किया है। वहीं बिहार में तबाही मचा रही बाढ़ के सवाल पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है। जल्द तमाम स्थितियों पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में बेगुसराई लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

भाई पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, तो बौखलाई मायावती ने भाजपा-आरएसएस पर मढ़े आरोप

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के बेटे का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका को बनाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष

कर्नाटक: रात भर विधानसभा में सोए भाजपा विधायक, आज होगा फ्लोर टेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -