लोकसभा चुनाव: भाजपा का घोषणापत्र, किसान-युवा-महिला सुरक्षा रहेंगे प्राथमिकता
लोकसभा चुनाव: भाजपा का घोषणापत्र, किसान-युवा-महिला सुरक्षा रहेंगे प्राथमिकता
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देगी। किसानों के कल्याण के संदर्भ में भाजपा को लोगों से भारी मात्रा में सुझाव मिले हैं, जिनमें किसानों के लिए ‘मासिक पेंशन योजना’शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल है। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। 

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

भाजपा का संकल्प पत्र सोमवार को जारी किया जा सकता है। पार्टी इसके साथ गत पांच सालों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें किसानों पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय का प्रमुखता से जिक्र किया जाएगा और जोर दिया जाएगा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर देश किसी तरह की नरमी का रवैया नहीं रखेगा। किसान और नौजवानों के लाभ से सम्बंधित विषयों का जिक्र होगा। 

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर का खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में गरीबों को वित्तीय सहायता प्रदान करने संबंधी 'न्याय योजना' के वादे को देखते हुए भाजपा अपने संकल्प पत्र को अधिक धारदार और लुभावना बनाकर प्रस्तुत करना चाहती है। इसमें सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने की पहल पर विस्तार से विचार विमर्श हो सकता है। 

खबरें और भी:-

‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख

राजनीतिक दलों को RTI के दायरे में लाया जाए, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -