नई दिल्ली : भाजपा अपना सदस्यता अभियान अरूणाचल से लेकर गुजरात और कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक चला रही है। जो भी व्यक्ति एक निश्चित नंबर पर मिस काॅल करता है वह भाजपा का सदस्य बन जाता है। अभी तक भाजपा ने 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बनाए हैं। पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य उत्तप्रदेश में बनाए हैं यहां पार्टी से करीब 1 करोड़ 82 लाख लोग जुड़े। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह आज पार्टी की सदस्यता को लेकर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान 6 माह तक चला। जिसका नेतृत्व दिनेश शर्मा ने किया। भाजपा ने माॅल, सब्जि मंडी, बाजार में, रोड़, घर - घर जाकर और कई तरह से सदस्य बनाए। भाजपा का यह अभियान 1 नंबर से 30 अप्रैल तक चला। दक्षिण भारत के क्षेत्र में भी भाजपा को सदस्य संख्या बढ़ाने में मदद मिली है यह हमारी एक बड़ी उपलब्धी है। पार्टी ने सदस्यता अभियान को नई तकनीक के आधासर पर भी किया था। अब पार्टी के सदस्य संपर्क अभियान चलाऐंगे। पार्टी के इस अभियान के लिए 7 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कार्य किया।
पार्टी जुलाई से सितंबर तक 15 लाख कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का एक कार्यक्रम करेगी। जिसमें उन्हें पार्टी से परिचित करवाना और उन्हें पार्टी के लिए प्रशिक्षित करने के काम किया जाएगा। पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर तक का साहित्य भी पार्टी के नए सदस्यों को उपलब्ध करवाया है। पार्टी अपना सदस्यता अभियान आज मध्यरात्रि में समाप्त करेगी। जिसके बाद 1 मई से महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 3 माह तक चलेगा। जिसमें पार्टी के लिए और सदस्य बनाए जाऐंगे।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.