गुजरात विधानसभा चुनाव - रूझानों में भाजपा को बढ़त
गुजरात विधानसभा चुनाव - रूझानों में भाजपा को बढ़त
Share:

गांधीनगर। आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा को लेकर मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के तहत, जो शुरूआती रूझान आए हैं उनमें जहां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को निराश होना पड़ा है वहीं गुजरात में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित नेताओं ने बढ़त बना ली है। हालांकि यहां भी भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है। पार्टी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि, कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी रूझानों के बीच जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन परिसर में प्रवेश करते समय मीडिया की ओर जीत का चिन्ह दिखाते हुए नज़र आए।

उन्होंने इस तरह से पार्टी प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। गुजरात विधानसभा चुनाव के रूझान में निर्दलीय व अन्य प्रत्याशी 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, दलित नेता जिग्नेश मेवानी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी कर रहे हैं। जिग्नेश मेवानी बडगाम सीट से आगे चल रहे हैं। गुजरात राज्य के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन पटेल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी, गुजरात चुनाव जीत लेगी, उक्त ट्रेंड भाजपा की बढ़त की जानकारी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया में और हर कहीं भाजपा की जीत की बात की जा रही है मगर राहुल गांधी और उनके सहयोगी नेताओं की भी तारीफ की जा रही है। कहा जा रहा है कि, चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कई जगह कड़ी टक्कर दी है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी प्रातः 10.39 बजे 98 सीटों पर और कांग्रेस 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।

इसके बाद प्रातः 10.33 बजे अहमदाबाद के एलिस ब्रिज सीट से भाजपा के राकेश शाह जीत गए। गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से आगे चल रहे हैं मगर डिप्टी सीएम नितिन पटेल मेहसाणा से पीछे हैं पहले नितिन पटेल आगे चल रहे थे। भाजपा को 105 सीटों पर बढ़त मिलने से पार्टी के कार्यालयों में प्रसन्नता छाई हुई है। कार्यकर्ता एक दूसरे को शुभकामनाऐं दे रहे हैं और टेलिविजन सैट पर चुनावी रूझान देख रहे हैं।

गुजरात में जीत के लिए कश्मकश जारी

इस नारे के सहारे कांग्रेस ने भाजपा से लिया मोर्चा

बीजेपी सांसद का गुजरात में पार्टी के हारने का दावा

गुजरात की राजनीति का इतिहास

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -