गुजरात - हिमाचल में हुई विकास की जीत: स्मृति ईरानी
गुजरात - हिमाचल में हुई विकास की जीत: स्मृति ईरानी
Share:

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी की गुजरात विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर कई नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, चुनाव परिणाम विकास की जीत है, उनका कहना था कि, यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और विकास चाहने वाले लोगों की जीत है। दूसरी ओर, जब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हिमाचल प्रदेश में हुई हार पर चर्चा की गई तो उन्होंने,इसका कोई उत्तर नहीं दिया।

दूसरी ओर, उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत हेतु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शुभकामनाऐं दीं। उनका कहना था कि, आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को देश ने स्वीकार कर लिया है। जहां गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी चुनाव में जीत गए हैं

वहीं सुजानपुर से मुख्यमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल पीछे चल रहे हैं। यह भाजपा के लिए, कुछ मायूसीभरी बात हो सकती है। कांग्रेस के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि, उसके समर्थक जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर अपने क्षेत्रों से जीत गए हैं। चुनाव में पाटीदार नेताओं की जीत की भी उम्मीद लगाई जा रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अब पाटीदार नेता पाटीदार आरक्षण आंदोलन की मांग सदन में करेंगे।

गुजरात में फीकी होगी भाजपा की जीत

यूपी में महापौर बने भाजपा नेता करेंगे पीएम से चाय पर चर्चा

शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए ईवीएम पर सवाल

पीएम के औरंगजेब राज पर कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -