पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भड़के भाजपा नेता, बोले- 'यह शर्मनाक है...'
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भड़के भाजपा नेता, बोले- 'यह शर्मनाक है...'
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार घिरती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का इल्जाम लगाया। सबसे तीखा हमला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से आया, जिन्होंने कहा कि इस मामले की हाई लेवल इंवेस्टिगेशन होनी चाहिए। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कू पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी। यह प्रधानमंत्री जी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है। ये कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए! यह आपराधिक षड्यंत्र है।'

Koo App

वही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस मामले को लेकर कहा, "यह शर्मनाक है कि पंजाब के विकास के लिए योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे पीएम मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोका गया। यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है तथा पंजाब के सीएम द्वारा इस मसले पर गौर न करना पूरी घटना को और गंभीर बनाता है।" उन्होंने आगे बोला, "आज की घटना बताती है कि कांग्रेस विकास में कम रुचि रखती है तथा केवल राजनीति करना चाहती है। एक सीमाई प्रदेश में इस प्रकार के मामले की हाई लेवल इंवेस्टिगेश होनी चाहिए।"

मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम लॉ बोर्ड को क्यों बताया फतवा फैक्ट्री ?

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के चक्कर में खतरे में पड़ी लड़कियों की जान, कांग्रेस बोली, 'वैष्णो देवी में भी...'

केरल भाजपा ने नेता की हत्या की एनआईए जांच की मांग की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -