दिल्ली में कलेक्टर को बंधक बनाया
दिल्ली में कलेक्टर को बंधक बनाया
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में उत्तरी - पश्चिमी क्षेत्र में एक कलेक्टर पर हमला कर दिया गया है। दरअसल कुछ लोग कलेक्टर के कार्यालय में दाखिल हुए और उसे बंधक बनाकर धमकी देने लगे। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय गोयल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कलेक्टर के गनमैन को भी अपना निशाना बनाया। इस मामले में कलेक्टर गोयल ने पुलिस में शिकायत की है।

मामले में भाजपा सांसद उदित राज के निजी सचिव और उनके समर्थकों द्वारा कार्यालय में घुसकर पीटने की धमकी दी। इस मामले में यह बात सामने आई है कि भाजपा सांसद उदित राज के निजी सचिव और उनके समर्थकों ने कलेक्टर को बंधक बना लिया। उन्होंने भाजपा सांसद उदित राज के विरूद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने कहा कि पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज उनके पास हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में राजनेताओं द्वारा कलेक्टर पर किए गए कथित हमले को लेकर भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप तक लगा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -