बीमारी से ग्रस्त हैं प्रियंका गाँधी, कब संतुलन खो देंगी पता  नहीं - सुब्रमणियम स्वामी
बीमारी से ग्रस्त हैं प्रियंका गाँधी, कब संतुलन खो देंगी पता नहीं - सुब्रमणियम स्वामी
Share:

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। प्रियंका गांधी को लेकर अब भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयान सामने आया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि, प्रियंका गांधी एक बीमारी से ग्रस्त हैं, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकुल और उपयुक्त नहीं है, उस बीमारी को 'बायपोलैरिटी' कहते हैं, यानी प्रियंका में हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ती है, वे लोगों को पीटती है। 

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने दी अधिकारियों को धमकी, कहा... आप समझ जाना क्या होगा..

उन्होंने कहा है कि जनता को इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रियंका कब अपना संतुलन खो देंगी, यह तो किसी को पता ही नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बिहार के भाजपा नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर चुनाव में मत नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हुए हैं। वे बहुत सुंदर हैं लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ प्राप्त नहीं किया है और उनकी कोई राजनितिक उपलब्धि नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नौसिखिया भी बताया था।

पहले मिठाई की तरह बांटे जाते थे पद्म पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया बड़ा बदलाव- हुकुमदेव

इसके पहले, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इस मामले पर बयान दिया था। सुमित्रा महाजन ने कहा था कि प्रियंका अच्छी महिला हैं, राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले के बूते पर राजनीति नहीं कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की सहायता ली है। यह अच्छी बात है, इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से भी तल्ख़ प्रतिक्रियाएं आई थीं।

खबरें और भी:-

पर्रिकर की बीमारी से राज्य के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ा : श्रीपद नाइक

कर्णाटक के नाटक पर खड़गे ने किया भाजपा का घेराव

राजद कार्यालय में तेजप्रताप को नहीं मिली एंट्री, लालू के लाल ने दी औकात में रहने की चेतावनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -