शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर किया अपनी ही पार्टी पर वार, यशवंत ने भी दिया साथ
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर किया अपनी ही पार्टी पर वार, यशवंत ने भी दिया साथ
Share:

पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को उनके बेबाक बयानों और अवसरों पर अपनी ही पार्टी पर तंज कसने के लिए जाना जाता है।  इस कड़ी में अभी हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपनी पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस दौरान  पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी  उनका बहुत साथ दिया। 

BJP ने किसानों की पिटाई कर शुरू किया अपना गाँधी जयंती समारोह : राहुल गांधी

दरअसल बीजेपी संसद शत्रुघ्न सिन्हा कल लाल बहादुर शास्त्री की 114 वीं जयंती के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले बोलते हुए नोटेबंदी और GST जैसी योजनाओ की आलोचना की। इस कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग नोटबंदी के सदमे से ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि तब तक उन्होंने बेहद पेचीदा नियमों वाला जीएसटी लागू कर दिया।  यह सब जनता के लिए नीम पर करेला होने जैसा है। 

मध्यप्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने शुरू की राम वन गमन पथ यात्रा, 15 अक्टूबर को होगा समापन

इस दौरान शत्रुघ्न ने पीएम मोदी और अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है कि उनकी पार्टी "वन मैन शो, टू मेन आर्मी" बनकर रह गयी है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी शत्रुघ्न का साथ देते हुए कहा है कि आजकल देश की राजनीति में सच बोलने वाले व्यक्ति को देशद्रोही कहा जाता है। इस हिसाब से तो मैं और  शत्रुघ्न सिन्हा दोनों देशद्रोहियों की सूची में अव्वल नंबर पर आते है। 


ख़बरें और भी

किसान आंदोलन : कांग्रेस बोली - जब उद्दोगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ़ हो सकता है तो किसानो का क्यों नहीं

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की आज की सबसे बड़ी ख़बरें

गठबंधन बना कर भी बीजेपी को नहीं हिला पायेगी विपक्षी पार्टियां : केशव प्रसाद मौर्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -