जब प्रियंका तुरुप का इक्का हैं, तो 'जोकर' पर समय क्यों बर्बाद कर रही है कांग्रेस - भाजपा
जब प्रियंका तुरुप का इक्का हैं, तो 'जोकर' पर समय क्यों बर्बाद कर रही है कांग्रेस - भाजपा
Share:

नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में हाल ही में जहां कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है और साथ ही पूर्वी यूपी की बागडोर भी सौंपी थी। ऐसे में प्रियंका गाँधी की राजनितिक एंट्री पर नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं, कुछ प्रियंका का स्वागत कर रहे हैं तो कुछ उनके साथ ही राहुल गाँधी पर भी निशाना साध रहे हैं।

किसान आभार सम्मेलन में राहुल का बड़ा ऐलान, कहा हमारी सरकार देगी न्यूनतम इनकम की गारंटी

 इस क्रम में नया नाम शामिल हुआ है  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सरोज पांडेय का, जिन्होंने कहा है कि अगर प्रियंका कांग्रेस पार्टी के लिए हुक्म का इक्का हैं तो अभी तक कांग्रेस क्या जोकर संग खेल रही थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनको तुरुप का इक्का मानती ही है, तो जोकर पर समय बर्बाद करने से अच्छा था कि वो प्रियंका को पहले ही राजनीति में उतार देते।

VIDEO: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने महिला से की अभद्रता, कर रही थी उनके बेटे की शिकायत

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के ही नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशिल मोदी ने भी प्रियंका की एंट्री पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि  'चुनाव कोई ब्यूटी कांटेस्ट नहीं है' और जनता आपके द्वारा पहले किए गए कार्यों के आधार पर वोट देती है। जिसके बाद इस टिप्पणी को नारी का अपमान बताते हुए कई कांग्रेस नेताओं ने सुशिल मोदी पर पलटवार किया था और माफ़ी मांगने के लिए कहा था।

खबरें और भी:- 

 

महाराष्ट्र में हो सकता है भाजपा का गठबंधन, शिवसेना की शर्त- 'हम होंगे बड़े भाई '

अमित शाह की राहुल को चेतावनी, अगर भारत माँ के टुकड़े करने की करोगे बात, तो जाओगे हवालात

रिपोर्ट दर्ज करवा रहा हूँ, मेरा गृहमंत्री लापता हो गया है- कमलनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -