रंग बदलने के मामले में गिरगिट को भी पीछे छोड़ चुके हैं राहुल गाँधी- साक्षी महाराज
रंग बदलने के मामले में गिरगिट को भी पीछे छोड़ चुके हैं राहुल गाँधी- साक्षी महाराज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के सेक्टर संयोजक कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने प्रेस वालों से बातचीत में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष कभी 'जनेऊधारी' पंडित बनते हैं, कभी शिवभक्त बन जाते हैं तो कभी कुछ और ही बन जाते हैं।

शिवसेना ने इन्हे बताया भारत रत्न का असली हक़दार

साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गाँधी ने तो रंग बदलने में गिरगिट को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। अपने चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि जब तक सक्रिय राजनीति करूंगा, उन्नाव से ही चुनाव लडूंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंभ मेले के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयागराज के संगम में स्रान करने के लिए जाने की खबरों के बारे में सवाल किए जाने पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि अब राजनीतिज्ञ यह समझ चुके हैं कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश में शासन करेगा, इसीलिए वे भेष बदल रहे हैं।

IRCTC घोटाला: यादव परिवार को बड़ी राहत, लालू-राबड़ी और तेजस्वी को नियमित जमानत

उन्होंने कहा कि जो राम को कभी कल्पना बताते हैं, वे आज अपने आप को शिव भक्त कैसे कहने लगे, जो बाबाओं, भगवाधारियों को आतंकी कहते रहे हैं, वे आज कुंभ क्यों जाने लगे। क्योंकि अब राजनीतिज्ञों को यह पता चल गया है कि इस देश में राजनीति वह कर सकेगा, जो हिंदू हित की बात करेगा, इसीलिए अब वे भेष बदल रहे हैं।

खबरें और भी:- 

 

पेरू में शादी के दौरान छाया मातम, हिमस्खलन से भरभरा कर ढहा होटल, 15 की मौत

भारत रत्न पर अब ओवैसी ने दिया बयान, कहा आंबेडकर को मज़बूरी में दिया ये सम्मान

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा जो हाथ हिन्दू लड़की को छुए उसे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -