राम माधव ने नायडू पर साधा निशाना, कहा - धोखेबाज़ और झूठी है टीडीपी सरकार
राम माधव ने नायडू पर साधा निशाना, कहा - धोखेबाज़ और झूठी है टीडीपी सरकार
Share:

नेल्लूर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रबाबू नायडू पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता राम माधव ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा है कि, नायडू ने गत पांच वर्षों में केवल प्रदेश की आवाम के साथ धोखाधड़ी का काम किया है।

उन्होंने कहा है कि, नायडू इस बार निश्चित रूप से सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। प्रदेश की आवाम नायडू और उनकी पार्टी के कार्य से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा नेता ने कहा है कि, नायडू इन दिनों दिल्ली में अपनी सियासी नीव मजबूत करने में जुटे हुए हैं। किन्तु नायडू को पहले अपने प्रदेश में सरकार बचाने की चिंता करनी चाहिए उसके बाद ही उन्हें दिल्ली के ख्वाब देखने चाहिए। राम माधव ने कहा है कि, आंध्र की टीडीपी सरकार के जनता विरोधी बताते हुए नायडू पर जनता के साथ धोखाधड़ी और झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। 

राम माधव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर लोकसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार इस बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करने वाली है। उन्होंने कहा है कि, चंद्रबाबू नायडू और सभी विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार को हराने के ख्वाब देख रहे हैं। किन्तु उनका यह ख्वाब इस बार भी महज एक ख्वाब बनकर ही रहने वाला है।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की एक और सूची, 11 प्रत्याशियों का नाम घोषित

अगर इस देश में बनाए समलैंगिक यौन सम्बन्ध, तो मिलेगी ऐसी सजा कि...

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का कहर, दो दिन में मारे 17 पुलिसकर्मी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -