भाजपा महासचिव राम माधव का दावा, 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP
भाजपा महासचिव राम माधव का दावा, 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज कर सत्ता में आई है. इसके बाद पार्टी महासचिव राम माधव ने दावा किया है कि भाजपा सत्ता में सबसे अधिक वक़्त तक रहने के कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ देगी और 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी. भाजपा नेता ने कहा कि जब देश 2047 में 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो भाजपा सत्ता में होगी.

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक रैली को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी अभी तक कांग्रेस है, जिसने 1950 से 1977 तक देश पर शासन किया, किन्तु मैं दावा करता हूं कि मोदी जी ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे और 2047 में 100वें स्वतंत्रता दिवस तक भाजपा सत्ता में रहेगी.  इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम बिप्लव देव भी उपस्थित रहे. राम माधव ने ये भी कहा कि मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और उसके नागरिक का सम्मान बढ़ाया है और यही कारण है कि केंद्र में दूसरी बार भाजपा को चुना गया.

राम माधव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव समाप्त हो चुके हैं, इसलिए उन्हें भाजपा समर्थकों और गैर-समर्थकों में अंतर नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा है कि ये 130 करोड़ भारतीयों की सरकार है जिसने देश के लोगों को एकत्रित किया है और शांति और विकास कायम किया है.

आज गुरुवयूर के श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे पीएम मोदी

विभाग बदले जाने से नाराज़ चल रहे सिद्धू, पति-पत्नी दोनों ने मीडिया से बनाई दूरी

आज मालदीव के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, संसद को करेंगे सम्बोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -