प्रकाश जावड़ेकर का दावा, कहा - महाराष्ट्र और बंगाल चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा
प्रकाश जावड़ेकर का दावा, कहा - महाराष्ट्र और बंगाल चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा
Share:

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। जावड़ेकर यहां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने पुणे में लगभग 400 बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी जान से लग जाने को कहा।

अपने संबोधन के दौरान जावड़ेकर ने कहा कि पिछले 40 सालों में पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। किन्तु देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र के जनता के विकास के लिए कई अहम् काम किए हैं। यही वजह है कि पूरे राज्य और देश के लोगों को केवल भाजपा पर विश्वास है। जावड़ेकर ने कहा कि, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं, पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी और महाराष्ट्र के आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटें हासिल करेगी। इस बार भाजपा-शिवसेना मिलकर 200 सीटों से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।'

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता ही उसकी शक्ति हैं। देश में भाजपा के लाखों बूथ कार्यकर्ता हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, 3 वर्ष पहले भाजपा के 11 करोड़ सदस्य थे, अब ये संख्या 18 करोड़ पार कर गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के भी 9 करोड़ सदस्य हैं।

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गाँधी को समन जारी, दिया था ये बयान

53 साल बाद टूटेगी शिवसेना की परंपरा, वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

भारत के दबाव के आगे फिर झुका पाकिस्तान, सिख लड़की के धर्मान्तरण मामले में 8 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -