ममता और मुख़्तार अंसारी पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले- 'देश में दो व्हीलचेयर फेमस है'
ममता और मुख़्तार अंसारी पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले- 'देश में दो व्हीलचेयर फेमस है'
Share:

भोपाल: आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता नरोत्तम मिश्रा ने बीते बुधवार को एक बयान दिया है। उन्होंने बीते बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाद पार्टी नेता मुख्तार अंसारी पर निशाना साधा है। जी दरअसल एक बयान में उन्होंने कहा, 'इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं तो दूसरे मार के डर से।' जी दरअसल बीते बुधवार को वह आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, 'एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंचा है। दूसरा यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से। इन दिनों व्हीलचेयर एक अजीब स्थिति में है।' इसी के साथ चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, 'एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंचा है। दूसरा यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से। इन दिनों व्हीलचेयर एक अजीब स्थिति में है।' आप सभी को बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पैर पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गया था और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भीड़ ने धक्का दे दिया।

वैसे बीते सोमवार को हुगली के देवबंदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा था और कहा था, "क्या भाजपा के लोग चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार नहीं ढूंढ सकते? उनके पास स्थानीय लोग नहीं हैं। उनके सभी लोग टीएमसी या सीपीएम से उधार ले रहे हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा। मैं एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी।"

अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स मुझे सीक्रेट कॉल और मैसेज करते हैं: कंगना रनौत

अधीर रंजन बोले- 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन हिंसा केवल बंगाल में हुई

PM नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक, कहा- 'वायरस को हराया जा सकता है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -