सोनिया-राहुल पर मनोज तिवारी की टिप्‍पणी से भड़के कांग्रेसी, पोस्टर पर पोती कालिख
सोनिया-राहुल पर मनोज तिवारी की टिप्‍पणी से भड़के कांग्रेसी, पोस्टर पर पोती कालिख
Share:

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनोज तिवारी द्वारा UPA अध्यक्ष सोनिया गांधीे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के बाद कांग्रस कार्यकर्ता मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के चलते सड़कों पर उतर आए. गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर मनोज तिवारी का पुतला फूंका और उनके बयान की निंदा करते हुए नारेबाजी की.

मिजोरम चुनाव में कांग्रेस की डगर हुई मुश्किल, भाजपा देगी टक्कर

उल्लेखनीय है कि भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके बयान कि निंदा करते हुए कहा कि मनोज तिवारी का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है, मनोज तिवारी ने केवल सोनिया गांधी का ही नहीं बल्कि पूरी नारी जाति को अपमानित किया है. 

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा को जिताने अमित शाह ने कसी कमान

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस्‍ती के शास्त्री चौक पर मनोज तिवारी के पोस्टर पर कालिख पोती तथा बाद में उसे फूंक दिया. यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी की सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही उन्होंने मनोज के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की भी मांग की है. 

खबरें और भी:-

छत्तीसगढ़ चुनाव : पीएम मोदी बोले, कांग्रेस सत्ता में होती तो आज भी बीमारू ही रहता छत्तीसगढ़

राजस्थान चुनाव 2018 : बसपा का बड़ा बयान, सभी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

राजस्‍थान चुनाव 2018 : बीजेपी ने घोषित किये 131 उम्‍मीदवारों के नाम, 25 नए लोगों को भी दिया टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -