दिल्ली चुनाव: मनोज तिवारी का वादा, अगर भाजपा सत्ता में आई तो प्रदूषण रोकने के लिए करेगी ये काम
दिल्ली चुनाव: मनोज तिवारी का वादा, अगर भाजपा सत्ता में आई तो प्रदूषण रोकने के लिए करेगी ये काम
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि उनकी पार्टी अगर दिल्ली में सत्ता में आई तो 60 स्मॉग टावर लगवाएगी। ऑनलाइन चौपाल के प्रतिभागियों को उत्तर देते हुए मनोज तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का निराकरण नहीं करने के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी करार दिया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये फूंक डाले, किन्तु दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए 60 स्मॉग टावर स्थापित करेगी। तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार नाकाम हो गई है और दिल्ली के लोग भगवा पार्टी को 'बहुत हुआ दिल्ली का नुकसान, अब भाजपा करेगी इसका समाधान के नारे के साथ अपना वोट देने के लिए तैयार हैं। 

भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने वाली भाजपा आगामी चुनावों में जीत दर्ज करेगी। आपको बता दे कि मनोज तिवारी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को एक ट्विटर चौपाल का आयोजन किया था जिसमें वे आम लोगों के प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे।

Budget 2020: करदाताओं को राहत मिलने की गुंजाइश नहीं ! बेहद कम रह सकता है टैक्स कलेक्शन

अमित शाह की मौजूदगी में समाप्त हुई अलग बोडोलैंड की मांग, हुआ शांति का समझौता

NRC से बाहर रखे गए ट्रांसजेंडर्स ? SC ने केंद्र और असम सरकार से माँगा जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -