बिहार में नहीं थम रहे अपराध, अब भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
बिहार में नहीं थम रहे अपराध, अब भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Share:

औरंगाबाद: बिहार में पुलिस अपराधियों और अपराधों पर लगाम लगाने के लाख दावे कर रही है, लेकिन अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के दिल में कानून का जरा भी खौफ नहीं दिख रहा है। इस कारण अब अपराधी पुलिस के लिए खुली चुनौती बन गए हैं। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अपराधी हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश में दोहरा हत्याकांड, घर में खून से लथपथ मिली सास और बहु की लाश

ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच में लग गौ है।  इस घटने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। यह घटना औरंगाबाद के हसपुरा थाना इलाके की है। जहां पहरपुरा पूल के समीप एक भाजपा कार्यकर्ता मदन यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। खबरों के अनुसार, अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मदन यादव मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। बताया जाता है कि वो रोजाना सुबह टहलने जाते थे।

फांसी के फंदे पर झूली 10वी की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखा- 'मैथ्स के टीचर...'

सुबह टहलने के दौरान जैसे ही मदन पूल के पास पहुंचे तो अपराधी पहले से ही वहां उनके ऊपर हमला करने के लिए घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वो पास आए अपराधियों ने उन पर गोली दाग दी। गोली मदन यादव के पेट में लगी और वे वहीं पर गिर पड़े। अपराधियों ने मदन को मारने के बाद अन्य तीन लोगों को भी जान से  मारने की धमकी दी। जिसके बाद वे सभी फरार हो गए। भागते समय अपराधियों ने एक गोली मदन यादव के सिर में मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी:-

पराये मर्दों के साथ सोने से इंकार करने पर महिला ने काटा लड़की का निजी अंग और...

मदरसे में बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था मौलवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सगे भांजे के प्यार में पागल हुई मौसी, खा ली साथ जीने-मरने की कसमें और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -