भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी हत्या के दोषी करार
भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी हत्या के दोषी करार
Share:

सिवान। महाराजगंज से जनता दल यूनाईटेड के पूर्व विधायक दामोदर सिंह के भाई भरत सिंह की हत्या के मसले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र स्वामी को दोषी करार दिया जा चुका है। हालांकि जिला न्यायालय में उनकी सजा पर निर्णय नहीं हुआ है। दरअसल वे 2015 के चुनाव में जितेंद्र स्वामी सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। वे महाराजगंज के विधायक रहे हैं वे स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र भी हैं।

जितेंद्र स्वामी को 16 वर्ष बाद अपहरण और हत्या के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी करार दिया। अब जितेंद्र स्वामी की सजा पर 22 अगस्त को सुनवाई लेने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल वर्ष 2000 में फरवरी माह में विधानसभा चुनाव के दौरान महाराजगंज स्वास्थ्य केंद्र परिसर से निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर सिंह के भाई भरत सिंह का अपहरण कर लिया गया। इसी दिन शाम के समय उनका शव गन्ने के खेत में मिला।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -