हिमाचल प्रदेश में AAP का पलटवार, भाजपा के दलित नेता को अपनी पार्टी में किया शामिल
हिमाचल प्रदेश में AAP का पलटवार, भाजपा के दलित नेता को अपनी पार्टी में किया शामिल
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के हाथों कई झटके झेलने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी भगवा दल पर पलटवार किया है। हिमाचल प्रदेश के AAP अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी भाजपा का दमन थाम लिया था और इसके बाद AAP ने अपनी पूरी इकाई ही भंग कर दी थी। अब AAP ने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरमेल धीमान को पार्टी में शामिल कराया है।

हरमेल धीमान, हिमाचल भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी थे। वह बुधवार को दिल्ली में सत्येंद्र जैन की उपस्थिति में AAP में शामिल हुए। हालांकि हरमेल धीमान हिमाचल प्रदेश भाजपा में कोई बड़ा नाम नहीं हैं, मगर AAP ने दिल्ली में उनकी जॉइनिंग कराके एक संदेश देने की कोशिश जरूर की है। इससे पहले सोमवार को ही हिमाचल प्रदेश AAP की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगीता, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष आशीष कुमार और डीके त्यागी भाजपा में शामिल हो गए थे।

इससे पहले 8 अप्रैल को भी भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी को ही तोड़ लिया था। यह कितना बड़ा झटका था, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि AAP ने इसके बाद अपनी पार्टी की हिमाचल इकाई को ही भंग कर दिया था। पार्टी का कहना था कि वह अब योग्यता के अधारा पर संगठन को फिर से खड़ा करेगी। 

केजरीवाल के 'दिल्ली मॉडल' का भंडाफोड़, राजधानी के 1027 स्कूलों में से 824 में प्रिंसिपल ही नहीं

रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर बोले रामेश्वर उरांव- 'दोषियों को किया जाएगा दंडित'

कांग्रेस का दामन छोड़ सकते है 10 विधायक, आज अहम बैठक!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -