BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का हुआ निधन, थे कोरोना संक्रमित
BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का हुआ निधन, थे कोरोना संक्रमित
Share:

नई दिल्‍ली: बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भूतपूर्व सांसद दिलीप गांधी का निधन हो गया है। जी दरअसल वह कोरोना से संक्रमित थे और इसी के चलते उनका निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनका इलाज दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। वह कुछ निजी काम के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन उनको उसी दौरान तकलीफ होने लगी और इस कारण उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। वहीं पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरू हो गया था और अब आज सुबह उनका निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि दिलीप गांधी अहमदनगर दक्षिण चुनावक्षेत्र से लगातार 3 बार बीजेपी के सांसद रहे हैं।

इसी के साथ ही साल 2003 से साल 2004 तक वह (शिपिंग) जहाज मिनिस्टर भी रहे थे। इसी के साथ उन्होंने साल 1999, 2009, और 2014 में लगातार अहमदनगर साऊथ से लोकसभा चुनाव में जीत पाई थी। वहीं साल 2019 में उनके बजाए राधाकृष्ण विखेपाटील के बेटे सुजय विखेपाटील को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया था। आपको बता दें कि गांधी को नितिन गडकरी का भरोसेमंद साथी भी माना जाता था। दिलीप गांधी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''गांधी को सामुदायिक सेवा में अपने समृद्ध योगदान और गरीबों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'' इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक ट्वीट किया है और लिखा है कि, 'दिलीप गांधी का पूरा जीवन लोक सेवा और संगठन के लिए समर्पित था। भगवान आपके परिवार को इस असहनीय दर्द को सहन करने की शक्ति दे।'

योगी कैबिनेट ने दी नोएडा हवाई अड्डे के लिए 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी

महेश बाबू संग रोमांस करेगी बॉलीवुड की ये अदाकारा, करण जौहर ने कर ली तयारी

पूर्व-कोरोना स्तर पर लौटी पेट्रोल की मांग, डीजल का रहा ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -