BJP नेता ने शिवपाल को बता दिया 'राजनीतिक गुरु', बोले- 'आशीर्वाद लेने जाऊंगा'
BJP नेता ने शिवपाल को बता दिया 'राजनीतिक गुरु', बोले- 'आशीर्वाद लेने जाऊंगा'
Share:

मैनपुरी: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया। रघुराज शाक्य ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। रघुराज शाक्य शिवपाल यादव के नजदीकी माने जाते हैं। किन्तु इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वे प्रसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले रघुराज शाक्य समाजवादी पार्टी में थे। किन्तु शिवपाल यादव द्वारा प्रसपा के गठन के पश्चात् वे उनके साथ आ गए थे। 
 
वही इसके चलते रघुराज शाक्य ने मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पर भी निशाना साधा। रघुराज शाक्य ने पूछा, क्या उनसे कोई मिल सकता है? उनसे मिलने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा, तत्पश्चात, सुरक्षाकर्मियों के घेरे से गुजरना होगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। मुझे कोई भी सड़क पर रोक कर मिल सकता है। मैं हमेशा सभी के लिए उपस्थित हूं। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के पश्चात् मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होना है। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सपा ने मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को उतारा है। 

वहीं, भाजपा ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी से प्रसपा एवं फिर भाजपा में आए रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। आजमगढ़ एवं रामपुर लोकसभा में जीत के बाद अब भाजपा की निगाहें समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में सेंध लगाने की है। रघुराज सिंह शाक्य ने अपना राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी से आरम्भ किया था। छात्र जीवन में रघुराज सिंह शाक्य लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता हुआ करते थे तथा सपा के लिए काम करते थे। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया था। किन्तु विधानसभा चुनाव में सपा से जब टिकट नहीं मिला तो रघुराज सिंह शाक्य भाजपा में सम्मिलित हो गए। रघुराज सिंह शाक्य 1999 एवं 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं। 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा में चुनकर विधायक भी बने थे।

'भारत का प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है, जबरन किसी दूसरे धर्म को मनवाने की कोशिश नहीं': मोहन भागवत

'हमारा पैसा दो, वर्ना सत्ता छोड़ दो..' आखिर क्यों मोदी सरकार पर भड़की ममता ?

बिहार में कब पूरी होगी जाति आधारित गणना ? नितीश सरकार ने बढ़ाई समयसीमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -