PM मोदी के चेन्नई दौरे से पहले भाजपा पदाधिकारी की हत्या, पार्टी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप
PM मोदी के चेन्नई दौरे से पहले भाजपा पदाधिकारी की हत्या, पार्टी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारी बालाचंदर की मंगलवार देर शाम चेन्नई में एक अज्ञात गिरोह ने मार डाला। हमले में जख्मी होने पर उन्हें राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय बालचंदर के रूप में की गई है, जो भाजपा की अनुसूचित जाति शाखा के चेन्नई केंद्रीय जिला सचिव थे।

चेन्नई के चिंताद्रिपेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि सभी उच्च अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'हत्या एक गली के भीतर हुई है जो मुख्य सड़क से दूर थी। हमारे लिए कोई जानकारी देना जल्दबाजी होगा। हम जानकारी जुटा रहे हैं।' भाजपा के एक नेता ने बताया कि क़त्ल शाम छह से सात बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि, 'हमें बताया गया था कि यह एक आंतरिक पारिवारिक मसला है, जिसके कारण क़त्ल हुआ।' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना चिंताद्रिपेट में शाम लगभग साढ़े सात बजे उस समय हुई जब बालचंदर एक दुकान पर थे। पथराव करने से पहले अज्ञात गिरोह के सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए।

वहीं तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने DMK शासन के तहत कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, 'यहां किसी के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। सरकार निष्क्रिय है और पुलिस आम जनता के किसी काम की नहीं है। पुलिस को फ़ौरन हत्यारों को ढूंढ़कर गिरफ्तार करना चाहिए।'

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, युवती भी हुई घायल

सरेआम साधु को घसीट कर काट दी जटा, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ आरोपी

बड़ी खतरनाक है ये लड़की! 32 साल की उम्र में कर डालीं 15 शादियां, खुद किए हैरतंअगेज खुलासे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -