देश के 200 जिलों से 'हिन्दू' कर रहे पलायन, 9 राज्यों में बन गए 'अल्पसंख्यक'
देश के 200 जिलों से 'हिन्दू' कर रहे पलायन, 9 राज्यों में बन गए 'अल्पसंख्यक'
Share:

नई दिल्ली: जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के बाद देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लंबी बहस शुरू हो गई है। अपनी रिपोर्ट में UN ने कहा है कि भारत 2023 तक विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला मुल्क हो जाएगा। UN की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल तक भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जमकर बयानबाज़ी शुरू हो गई है।

एक न्यूज़ चैनल की डिबेट में भाजपा नेता और सर्वोच्च न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने हिंदुओं की आबादी को लेकर अपनी बात रखी। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि देश में 200 जिले ऐसे हैं, जहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। जनसंख्या कानून की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि, 'जो लोग कहते हैं कि जहां शिक्षा आ जाती है, वहां जनसंख्या नियंत्रित हो जाती है। उन लोगों को केरल जाकर देखना चाहिए।' भाजपा नेता ने आगे कहा कि, 'केरल में 100 ऐसे परिवार हैं, जिनके 10-20 बच्चे हैं और वे भी पढ़े लिखे हैं। उनमें कोई नर्स है, डॉक्टर है और कोई इंजीनियर है। इसलिए शिक्षा के कारण नियंत्रण होना, गलत है।'

भाजपा नेता ने कहा कि, 'एक खतरा यह भी है कि 75 वर्ष पूर्व देश का विभाजन यह कहकर हुआ कि आप लोग (हिन्दू) नापाक हो, हम आपके साथ नहीं रह सकते, हमें पाक जमीन चाहिए, हम पाक लोग हैं, हमें पाकिस्तान चाहिए।' वहीं भारत में हिंदुओं की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, '9 राज्यों में हिंदू खत्म हो चुके हैं। लद्दाख में 1 फीसद, लक्ष्यद्वीप में 2 फीसद, मिजोरम और कश्मीर में 2-2 फीसद, नागालैंड में 8 फीसद ही हिन्दू बचे हुए हैं। इस प्रकार से 9 राज्यों में हिंदुओं की आबादी घटी है। वहीं, यदि जिलों के हिसाब से आंकड़े देखें, तो देश में 200 जिलों में हिंदुओं का पलायन हो रहा है।' उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून लाने की आवश्यकता है, नहीं तो यदि लोभ देने वाला कानून आया, तो इसमें हिंदुओं का ही नुकसान होगा।

इसी बहस में शामिल सियासी विश्वलेषक संगीत रागी ने कहा कि, 'देश के बंटवारे से पहले भारत में मुस्लिमों की संख्या 23 फीसद थी और उन्होंने अलग देश की मांग कर दी थी। जिसके बाद 14 फीसद मुस्लिम पाकिस्तान चले गये और 9 फीसद भारत में ही रह गये। जो कि आज 18 फीसदी हो गए हैं।' संगीत रागी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि देश में सैंकड़ों जिले ऐसे हैं, जो मुस्लिम बाहुल्य हो गये हैं। बता दें कि UN की रिपोर्ट के बाद शुरू बहस में सियासी गलियारों से भी जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ना चाहिए, मगर साथ ही ‘जनसंख्या असंतुलन’ को भी पैदा नहीं होने देना चाहिए।

यशवंत सिन्हा भोपाल पहुंचे, द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आएंगी

'उस किताब के पन्ने SC लेकर जाएंगे, जिसे पढ़कर हिन्दुओं का क़त्ल हुआ..', ज़ुबैर मामले में नया मोड़

नेशनल हेराल्ड केस: इधर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ED, उधर सड़कों पर हंगामा करेगी 'कांग्रेस'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -