CM बोम्मई के चेहरे पर ही कर्नाटक का चुनाव लड़ेगी भाजपा, अटकलों पर लगा विराम
CM बोम्मई के चेहरे पर ही कर्नाटक का चुनाव लड़ेगी भाजपा, अटकलों पर लगा विराम
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में CM का चेहरा बदलने की तमाम अटकलों पर पार्टी ने फिलहाल विराम लगा दिया है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने आज यानी शनिवार (13 अगस्त) को स्पष्ट कहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है और वो ही पार्टी के CM फेस होंगे।

भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव CM बोम्मई की अगुवाई में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अरुण सिंह ने आगे कहा कि भाजपा एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। हमने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह मुख्यमंत्री बदले जाने की अफवाहें फैला रही है। हालांकि, इसमें कोई हकीकत नहीं है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया अफवाहें फैला रहे हैं। उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि तुमकुरु से पूर्व भाजपा MLA सुरेश गौड़ा ने कुछ दिन पहले CM बसवराज बोम्मई की कुर्सी जाने की बात कही थी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह दावा किया था और कहा था कि, पार्टी का हाई कमान बोम्मई को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बारे में विचार कर रहा है। संभव है कि 15 अगस्त से पहले बोम्मई की जगह दूसरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन अब भाजपा के कर्नाटक प्रभारी ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

फिर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका भी हैं संक्रमित

रेलवे ट्रैक के पास मिला मंत्री के रिश्तेदार का शव, मचा हड़कंप

गिरफ्तार होते ही बीमार पड़ गए TMC के अनुव्रत मंडल, ममता बनर्जी के हैं ख़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -