'कांग्रेस और गांधी परिवार की दोगली राजनीति का सच', राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल पर बोले BJP नेता
'कांग्रेस और गांधी परिवार की दोगली राजनीति का सच', राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल पर बोले BJP नेता
Share:

जयपुर: राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब इन सभी के बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'राजस्थान, जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां 15 में से सिर्फ 3 महिलाओं को मंत्री बनाया गया, मतलब मात्र 20%। पर यूपी में जहां कांग्रेस चौथे नम्बर की पार्टी है, वहां महिलाओं को 40% प्रतिनिधित्व देने के झूठे वादे कर रही है। यही है कांग्रेस और गांधी परिवार की दोगली राजनीति का सच।'

आप सभी जानते ही होंगे कि आज राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जी दरअसल काफी लंबे समय से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच घमासान जारी है। आपको बता दें कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं। आज शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। आपको बता दें कि बीते कल अशोक गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए थे, इस लिस्ट में से रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे मंजूर किए गए। अब आज नए मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं।

आपको बता दें कि सचिन पायलट खेमे से 4 मंत्री बने हैं और इसी के साथ ही 3 राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बीते शनिवार को सीएम गहलोत ने राजभवन जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी और आज रविवार शाम 4 बजे होने वाले मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की थी।

शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ बड़ा हादसा, 18 झोपड़ियां जलकर हुई राख

आंध्रप्रदेश बाढ़ में मरने वालों के लिए राहुल गांधी ने जताया दु:ख

सुशांत सिंह के निधन के बाद पहली बार किसी बॉलीवुड पार्टी में पहुंची रिया चक्रवर्ती, सामने आई ये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -