बिहार चुनाव: भाजपा ने लांच की 'ई कमल' वेबसाइट, 'मोदी लहर' गीत के जरिए होगा प्रचार
बिहार चुनाव: भाजपा ने लांच की 'ई कमल' वेबसाइट, 'मोदी लहर' गीत के जरिए होगा प्रचार
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज 'ई कमल' वेबसाइट लांच की, साथ ही एक प्रचार गीत 'मोदी लहर' भी जारी किया। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 'ई कमल' वेबसाइट को लांच किया। इस अवसर पर लगभग साढ़े चार मिनट का 'मोदी जी की लहर' चुनावी गाना भी जारी किया गया।

इस गाने को भोजपुरी एक्टर और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गया है और अभिनय भी किया है। इस गाने के माध्यम से बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है और बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने का प्रयास किया गया है। गाने के जरिए विपक्ष पर हमला भी बोला गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद 'घोटाला करने वालों को बंटाधार' हो गया है।

भूपेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि, 'एक ओर हमारा विकास वाला संकल्पित गठबंधन है, जबकि दूसरी ओर राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का अपवित्र गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपवित्र गठजोड़ कभी बिहार का विकास नहीं कर सकते। 15 वर्षों में भाजपा और जदयू के गठबंधन की वजह से बिहार में शांति है।'

 

सीएम योगी ने किया 'मिशन शक्ति' का शुभारम्भ, कहा- नारी गरिमा को कलंकित करने वाले की दुर्गति तय

हाथरस और कृषि कानून को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान- 'पूरे देश में करेगी धरना-प्रदर्शन'

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक भारतीय राजनीति ने 49वें वर्ष में किया प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -