भाजपा कार्यकर्त्ता महाकुम्भ लाइव : मोदी ने की कार्यकर्ताओं की तारीफ़, विपक्ष पर गरजे शाह
भाजपा कार्यकर्त्ता महाकुम्भ लाइव : मोदी ने की कार्यकर्ताओं की तारीफ़, विपक्ष पर गरजे शाह
Share:

भोपाल।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भव्य आयोजन  'कार्यकर्त्ता महाकुंभ' में कुछ समय पूर्व ही पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में श्रोताओं को सम्बोधित करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफे करने के साथ-साथ कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों पर तंज भी कसे है। 

आज भोपाल के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

 

बीजेपी के इस भव्य आयोजन में अपना सम्बोधन शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज उन्हें इस बात पर बेहद गर्व हो रहा है कि जहां तक उनकी नज़र जा रही है उन्हें उत्साह और उर्जा से भरे हुए कार्यकर्ता ही नज़र आ रहें है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली है और हमने न जाने कितने  पुण्य किये होंगे जो हमे भाजपा के माध्यम से भारत माँ की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए भी कहा कि उन्होंने देश की राजनीति में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। 

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीजेपी ने बनाया नया एंथम

 

पीएम मोदी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि आज हम सभी पर हमारे महान नेताओं और पार्टी के लिए जान देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं का कर्ज है और हमे इस कर्ज को चुकाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस आयोजन में पीएम मोदी से पहले पार्टी अध्यक्षअमित शाह भी जनता को सम्बोधित कर चुके है। उन्होंने अपने  सम्बोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में तमाम तरह के घोटाले करने वाली और निराधार फैसले लेकर देश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली कांग्रेस पार्टी किस मुंह से जनता से वोट मांग रही है। 


ख़बरें और भी 

बीजेपी कार्यकर्त्ता महाकुंभ : भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, जल्द ही करेंगे जनसभा को संबोधित

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

जवाहरलाल नेहरु की नीतियों के प्रबल विरोधी थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -