लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 91 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात यह है कि योगी सरकार के करीब सभी मंत्रियों को टिकट दिया गया है। इसमें नन्द गोपाल नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सतीश द्विवदी, उपेंद्र, जयप्रताप सिंह जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं सीएम के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को भी देवरिया से टिकट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (1/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cBWY6HQW3x
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
बता दें कि यूपी फतह करने के लिए भाजपा पूरी ताकत से प्रचार में लगी हुई है। कल गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में जाकर मतदाताओं से संवाद किया था। यहां अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश ने कहीं आजम खान तो कहीं मुख्तार अंसारी, ना जाने कितने फैला रखे हैं। अमित शाह ने कहा कि जब आजम खान पर एक्शन लिया गया, तो उन पर इतने मामले लगे कि सीआरपीसी (CrPC) की धाराएँ कम पड़ गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी तो एक जाति के लिए काम करती थी। बसपा आती थी तो दूसरी जाति का काम करती थी। कभी किसी ने इस प्रदेश के विकास का नक्शा नहीं खींचा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी एक जाति की नहीं बल्कि, पूरे समाज की पार्टी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (2/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cs5Uv6xpZp
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
सपा-बसपा की परिवारवाद और जातिवादी सियासत पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में काफी समय तक जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण का राज रहा। हालात ऐसे हैं कि सत्ता से हटने के 5 वर्ष के बाद भी अखिलेश यादव के यहाँ नोटों का भंडार मिलता है। अमित शाह ने सपा प्रमुख को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव को कानून-व्यवस्था पर बात करने से पहले चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पंजाब चुनाव: सिद्धू को घर में ही पटखनी देने का प्लान, अकाली दल ने मजीठिया को बनाया हथियार
टीपू सुल्तान के नाम पर छिड़ा विवाद! BJP के विरोध पर बोले संजय राउत- ये सब इतिहासचार्य इतिहास बदलेंगे?