'राजनीति में खोखे का इस्तेमाल कर रही है BJP...', NCP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान
'राजनीति में खोखे का इस्तेमाल कर रही है BJP...', NCP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान
Share:

मुंबई: NCP प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सरकारों को गिराने के लिए पैसा, ताकत एवं अन्य साधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। NCP प्रमुख ने कहा कि राजनीति में एक नया शब्द खोखा (करोड़) ख़बरों में है। इसका उपयोग जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने के पश्चात् से शिवसेना एवं बीजेपी एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद से ही राजनीति में यह शब्द विपक्ष भाजपा पर निशाना साधने के लिए उपयोग कर रहा है।

वही गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में सम्मिलित होने और AAP द्वारा भाजपा पर पंजाब में खरीद-फरोख्त के प्रयासों का आरोप लगाने के सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों की वजह से ही कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकार बदली है। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर पवार ने कहा कि 40 से 50 विधायकों ने बगावत की। तत्पश्चात, सरकार बदल गई। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई। ये सब खोखे के उपयोग किया गया।

वही इस मसले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्थिर सरकारों को अस्थिर करने एवं अपने हिसाब से चलाने के लिए पैसा, ताकत और अन्य साधनों का उपयोग किया जा रहा है। राज करने के लिए केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा यह नई तरकीब अपनाई गई है। इतना ही नहीं विपक्षी दलों एवं उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पवार ने कहा कि भाजपा ये मत भूले कि हालात एक जैसे कभी नहीं रहते। यह बहुत ज्यादा वक़्त तक नहीं चलने वाला। आज नहीं तो कल बदलाव होगा। 

भारत की 6 लाख एकड़ जमीन का मालिक है Waqf Board ! अब हिन्दुओं के 18 गाँवों पर हुआ कब्जा

'ये ऑपरेशन भगवंत मान हटाओ है', केजरीवाल पर BJP बोला जमकर हमला

'मैं अल्लाह की कसम खाता हूँ..', आतंकियों की धमकी पर 'गुलाम नबी' ने तोड़ी चुप्पी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -