सिंधिया समर्थकों के दबदबे से भड़की कांग्रेस, बोली- 'भाजपा इन जयचंदों के जरिए पंचायत चुनाव...'
सिंधिया समर्थकों के दबदबे से भड़की कांग्रेस, बोली- 'भाजपा इन जयचंदों के जरिए पंचायत चुनाव...'
Share:

भोपालः शुक्रवार शाम में मध्य प्रदेश सरकार ने निगम मंडल में नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई सिंधिया सपोटर्स को जगह प्राप्त हुई है। अब कांग्रेस ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस ने इन नियुक्तियों को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है तथा इल्जाम लगाया कि सरकार इन नियुक्तियों के माध्यम से पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। 

वही कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया कि निगम मंडल की नियुक्तियां जयचंदों को तोहफा है। बीजेपी इन जयचंदों के माध्यम से पंचायत चुनाव को प्रभावित करने में लगी है। कांग्रेस ने इल्जाम लगाया कि पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, ऐसे में इन नियुक्तियों से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। बता दें कि लंबी प्रतीक्षा के पश्चात् सरकार ने निगम मंडलों में 16 अध्यक्षों तथा 9 उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस सूची में सिंधिया सपोटर 5 नेताओं को स्थान मिला है। जिनमें इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, मुन्ना गोयल तथा रघुराज कंसाना का नाम सम्मिलित है। इमरती देवी को उपचुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उन्हें भी निगम मंडल की नियुक्तियों में एडजस्ट किया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नवनियुक्त नेताओं को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। 

वही सिंधिया सपोर्टर्स में गिर्राज दंडोतिया को ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष, इमरती देवी को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष, मुन्नालाल गोयल को बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिवराज सपोर्टर माने जाने वाले 6 नेताओं को भी निगम मंडल में नियुक्तियां दी गई हैं। बीजेपी संगठन के भी कुछ नेताओं को सूची निगम मंडल में स्थान दिया गया है। 

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -