नगरीय निकाय चुनाव : 10 में से 8 पर भाजपा का कब्जा, 1 सीट कांग्रेस के खाते में
नगरीय निकाय चुनाव : 10 में से 8 पर भाजपा का कब्जा, 1 सीट कांग्रेस के खाते में
Share:

भोपाल : प्रदेश में आज पांच क्षेत्रों के नगरीय निकाय के चुनावों की मतगणना की गई। इस दौरान यह बात सामने आई है कि 10  जगहों पर हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 8 पर जीत दर्ज की है, वहीँ कांग्रेस के खाते में मात्र 1 सीट गई है, वहीँ एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। जहां उज्जैन में भाजपा वहीं मुरैना और विदिशा में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। हालांकि सारंगपुर में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है वहीं हरदा में भी भाजपा की जीत हुई है। प्रदेश में होने वाले नगरीय चुनावों के तहत नगर पालिक निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि के निर्वाचन में भाजपा को बढ़त मिलने के साथ इसे संगठन स्तर पर बेहतर माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि भाजपा ने इन चुनावों में भी शानदार जीत दर्ज करवाई है यह इसके लिए बहुत ही बेहतर कदम है। यही नहीं स्थानीय स्तर के निर्वाचन में कांग्रेस को फिर से मिलने वाली पछाड़ पर कांग्रेस नेताओं में मंथन का दौर प्रारंभ हो गया। नगरीय निकायों में भाजपा की जीत होने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि व्यापमं. और ऐसे अन्य मसलों पर सरकार को बेवजह सवालों के दायरे मे लाया जा रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही है और भाजपा स्थानीय स्तर पर भी अच्छा काम करती रही है आगे भी सरकार बेहतर काम करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -