गुजरात निकाय चुनाव : आरक्षण की आंधी के बाद भी सभी नगर पालिकाओं में BJP को बढ़त
गुजरात निकाय चुनाव : आरक्षण की आंधी के बाद भी सभी नगर पालिकाओं में BJP को बढ़त
Share:

अहमदाबाद ​: गुजरात में विभिन्न क्षेत्रों के लिए नगरीय निकाय के चुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना में उम्मीद से अलग हटकर परिणाम सामने आ रहे हैं। दरअसल भाजपा यहां अपने गढ़ को बचाती हुई नज़र आ रही है। शुरूआती रूझानों में भाजपा अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, भावनगर समेत विभिन्न सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी अंतिम रूप से परिणाम आना शेष हैं।

उल्लेखनीय है कि पटेल आरक्षण आंदोलन के चलते यह माना जा रहा था कि भाजपा अपने गढ़ में निकाय चुनाव में ही पिछड़ सकती है लेकिन परिणाम इसके उलट आ रहे हैं। दरअसल भाजपा सभी 6 क्षेत्रों में आगे चल रही है। निकाय चुनाव की 572 सीटों में से 226 सीटों पर भाजपा और 115 पर कांग्रेस आगे चल रही है।

माना जा रहा है कि नगर निगम और पंचायत में एक बार फिर भाजपा बोर्ड ही काबिज होगी। अहमदाबाद में भाजपा 72 सीट पर आगे है तो कांग्रेस 23 सीट पर आगे है। सूरत में 50 सीट और कांग्रेस में 35 सीट पर दोनों प्रतिद्वंदी आगे बने हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -