BJP की बनी सरकार, PPA के विधायक भाजपा में शामिल
BJP की बनी सरकार, PPA के विधायक भाजपा में शामिल
Share:

इटानगर। नववर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को अरूणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दरअसल अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली पीपुल्स पार्टी आॅफ अरूणाचल के 33 विधायक भाजपा के समर्थन में आ गए। इनके भाजपा में आते ही अरूणाचल प्रदेश की राज्य सरकार भाजपा की बन गई। इतना ही नहीं खांडू ने विधानसभा अध्यक्ष तेजिंग नोरबू धोंगदोक के सामने विधायकों की परेड करवाई।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों के भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने को स्वीकृति दे दी। इस तरह का नाटकीय घटनाक्रम गुरूवार को हुआ। दरअसल पीपुल्स पार्टी आॅफ अरूणाचल के अरूख काहफा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कथित तौर पर खांडू, उपमुख्यमंत्री चैवना मेन और 5 अन्य विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

इस दौरान नाॅर्थ इस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार की गठबंधन सहयोगी पीपीए द्वारा टकाम पेरियो को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना। पेरियो को समर्थन देने वोल पीपीए के विधायक खांडू के समर्थन में आ गए। ऐसे में भाजपा को बढ़त मिली और भाजपा नेतृत्व में सरकार बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार अरूणाचल की 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के करीब 11 विधायक शामिल हैं। तो दूसरी ओर पीपीए के 32 विधायक शामिल हैं। एक विधायक निर्दलीय है जो कि भाजपा को समर्थन दे रहा है। ऐसे में भाजपा बहुमत से भी अधिक 44 विधायकों का समथ्रन प्राप्त कर चुकी है।

तकाम के नाम पर सहमति के संकेत

MP 2016 : दस ऐसी घटनाए जिनकी वजह

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -