पश्चिम बंगाल में भाजपा है अच्छी स्थिति में
पश्चिम बंगाल में भाजपा है अच्छी स्थिति में
Share:

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह नहीं माना जा सकता कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कमजोर है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की भी जीत हुई है ऐसे में यहां पर भाजपा के समर्थन में मतदाताओं के होने की बात को नकारा नहीं जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी को लेकर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में कम सीटें जीतने पर इसे निराशाजनक परिणाम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

हरियाणा व असम में कार्यकर्ता काफी कम थे लेकिन फिर भी विधानसभा चुनाव में हमने जीत हासिल की। वहां पर सरकार के निर्माण में भाजपा सफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के असर को अब अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। बीते समय विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खड़गपुर सदर, वैष्णवनगर और मदारीहाट विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों पर 20 हजार से 30 हजार मत मिले थे। गौरतलब है कि 16 सीट पर 30 हजार से 40 हजार वोट भी पार्टी को हासिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में खुद को मजबूत करने में लगी है। अगले चुनाव तक भाजपा यहां पर सत्ता में आने की स्थिति में होगी।

शाह का डोला मन, बनना चाहते है गुजरात के सीएम .

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -