दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय को मिली उड़ाने की धमकी, पार्टी में मची अफरा-तफरी
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय को मिली उड़ाने की धमकी, पार्टी में मची अफरा-तफरी
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय को एक व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय को बम से उड़ाने की फ़ोन पर धमकी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मुख्यालय की जांच की। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि यह सूचना फर्जी है। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कॉलर कर्नाटक के मैसूर जिले का रहने वाला है। यह फोन लगभग 11 बजे की गई थी। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ़ोन करने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इससे पहले भी युवक कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है।

वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को एक शख्स ने भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में कॉल करते हुए कहा था कि भाजपा मुख्यालय में बम है। जिसके बाद से मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि अब पुलिस ने बताया है कि फोन कॉल फ़र्ज़ी था और चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।

कमलनाथ को हुई ऐसी बीमारी, करना पड़ा ऑपरेशन

रेप के आरोपी BSP सांसद अतुल राय ने डेढ़ महीने बाद किया सरेंडर

पंजाब में सिद्धू पर हल्ला बोल, पुछा - कब ले रहे हो राजनीति से सन्यास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -