'कर्नाटक में पतन की तरफ बढ़ रही भाजपा..', प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का हमला
'कर्नाटक में पतन की तरफ बढ़ रही भाजपा..', प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का हमला
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में चंद महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सत्ताधारी भाजपा फिर से जहां सत्ता पर पकड़ बनाने की कोशिश में जुटी हुई है, तो वहीं कांग्रेस की कोशिश सत्ता में वापसी का है। भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेताओं की तरफ से कर्नाटक का निरंतर दौरा किया जा रहा है। तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि हम वापस कर्नाटक में अपना गौरव देखना चाहते हैं।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में उनकी पार्टी (भाजपा) का पतन हो जाएगा। यह खत्म होने की कगार पर है। भाजपा के लोग केवल सभी नेताओं और ठेकेदारों को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी की फिर से जीत की उम्मीद करते हुए कहा कि हम कर्नाटक की जनता के साथ हैं और लोग हमारे साथ हैं। उनकी आवाज ही हमारी आवाज है। हम कर्नाटक में वापस अपना गौरव देखना चाहते हैं।

शिवकुमार ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा एससी और एसटी समुदाय के लोगों के हितों को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है। भाजपा कर्नाटक के लोगों को धोखा दे रही है। कांग्रेस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है। 2 दिन पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची इस सप्ताह में जारी की जा सकती है।

VIDEO! ‘हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए सेकुलर है भारत’, जब वाजपेयी के जवाब ने कर दी थी जावेद अख्तर की बोलती बंद

राहुल गांधी के किन बयानों पर मचा है बवाल, जानिए उनमे कितना सच-कितना झूठ ?

लोकसभा में 'अयोग्य' घोषित हुए राहुल गांधी, नहीं रहे सांसद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -