यूपी में सपा के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध
यूपी में सपा के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध
Share:

मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश में राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं ऐसे में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी हेतु मुरादाबाद से एक बुरी खबर है दरअसल यहां पर अखिलेश यादव के मिशन 2017 भाजपा के कदमों से कुछ मुश्किल में पड़ गया है। बात यह है कि यहां पर महापौर के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। जबकि सपा भाजपा के प्रत्याशी से 35 हजार मतों से हार गई है।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा की इस जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि यहां पर भाजपा को सांत्वना का लाभ भी हुआ है। दरअसल इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। मेयर बीना अग्रवाल की मौत के बाद इस सीट पर प्रत्याशी नहीं था। यहां से भाजपा सीट से बीना अग्रवाल के पति विनोद अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार प्रजापति को 35000 मतों से भी अधिक मत से हरा दिया है।

दरअसल अखिलेश  यादव के मिशन 2017 को आघात लगा है। मुरादाबाद के नगरीय निकाय के इस महत्वपूर्ण पद पर उपचुनाव में भाजपा को यूं तो कई प्रतिद्वदियों का सामना करना पड़ा मगर वह भाजपा के उम्मीदवार को सही तरह से टक्कर नहीं दे सका। भाजपा उम्मीदवार की बढ़त आखिर तक रही। मेयर पद के उपचुनाव में 136090 मत मिले। भाजपा ने इस चुनाव में 66535 मत से जीत हासिल की। अब भाजपा को यहां विकास के मायने गढ़ने होंगे जिससे यूपी विधानसभा चुनाव में भी उसे अच्छे परिणाम प्राप्त हो पाऐं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -