शत्रु ने साधा भाजपा पर निशाना
शत्रु ने साधा भाजपा पर निशाना
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नाराज़ सांसद शाॅटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर वार किया है। पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए बताया है कि वन रैंक वन पेंशन के मसले पर भारतीय जतना पार्टी हालात बिगाड़ने में लगी है। दरअसल उन्होंने एक ट्विट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में पूर्व सैनिक के आत्महत्या करने के बाद हालातों को बेहतर, परिपक्व, व्यावहारिक व निष्पक्ष तरह से संभाला जाना था।

गौरतलब है कि सांसद शुत्रुघ्न सिन्हा ओआरओपी के मसले पर आंदोलन करने वाले पूर्व सेनिकों में शामिल पूर्व सेनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने पर अपना विरोध कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को पकड़े जाने की निंदा की है। गौरतलब है कि ओआरओपी के मसले पर आंदोलन करने वाले पूर्व सैनिकों में रामकिशन ग्रेवाल ने आत्महत्या कर ली थी।

जब उनके परिजन से मिलने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया और बाद में नेताओं को पकड़ लिया गया। ऐसे में केंद्र सरकार की आलोचना राजनीतिक हलकों में की गई। उन्होंने लिखा कि विपक्षी नेता हमारे शत्रु नहीं हैं। उन्होंने लिखा है कि विपक्षी नेता भी समाज के लिए आवश्यक हैं उन्हें पकड़ा गया उनके विरूद्ध बल प्रयोग किया गया। यह ठीक नहीं है। यह बात हमें समझना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -