'अपने अरबपति मित्रों के लिए कृषि कानून लाई है भाजपा..', केंद्र पर फिर भड़की प्रियंका गाँधी वाड्रा
'अपने अरबपति मित्रों के लिए कृषि कानून लाई है भाजपा..', केंद्र पर फिर भड़की प्रियंका गाँधी वाड्रा
Share:

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों ''काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे'' के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप द्वारा सेब के भाव घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर ये आरोप लगाया है। 

 

प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ''किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।'' प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ''काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।'' प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि, ''मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब 'ठीक ठाक' बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?''

तालिबान पर बोले कश्मीरी नेता शफकत वटाली, आतंकी संगठन को छोड़कर बाकी सभी पर मढ़ा दोष

पेरू कांग्रेस ने कैस्टिलो को बढ़ावा देने के लिए वामपंथी मंत्रिमंडल को दी हरी झंडी

अफगानिस्तान संकट पर जी-20 की आपात बैठक की मेजबानी करना चाहता है इटली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -