भाजपा ने बदले प्रचार के लिए अपने चेहरे
भाजपा ने बदले प्रचार के लिए अपने चेहरे
Share:

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी द्वारा जहां सीटों के बंटवारे पर बैठक आयोजित कर सहयोगियों को मनाने का प्रयत्न किया गया वहीं पार्टी अपने प्रचार अभियान में जुट गई है। दूसरी ओर एनडीए में बिहार विधानसभा के लिए लड़ी जाने वाली सीटों के बंटवारे पर भी आज निर्णय होने की संभावनाऐं जताई जा रही हैं। भाजपा ने इस बार चुनाव के लिए अपने प्रचारकों के चेहरों को बदल दिया है।

जिसमें इस बार पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं किए गए हैं इस दौरान उनके साथी मुरली मनोहर जोशी भी प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं। शत्रुघ्न का नाम भी प्रचारकों की लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी नज़दीकियों को पार्टी ने पसंद नहीं किया है साथ ही उन्होंने कई बार पार्टी के विरोध में भी बयानबाजी की है। 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचारकों के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूड़ी, गिरिराज सिंह, अनंत कुमार और धर्मेंद्र प्रधान के नाम तय किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवालाबाजी बयान को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने जुमलेबाजी कहा था। भाजपा के खिलाफ लगातार मुंह खोलने पर शत्रुघ्न को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -