किनारे की कुर्सी पर ही बैठे मार्गदर्शक आडवाणी
किनारे की कुर्सी पर ही बैठे मार्गदर्शक आडवाणी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति में संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजनाथ सिंह द्वारा अपनी कुर्सी पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से बैठने की विनती की गई। मगर आडवाणी नहीं माने। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें अपने लिए बीच में रखी कुर्सी पर बैठाने के लिए उनका हाथ थामा और निवेदन किया लेकिन वे फिर भी नहीं माने और कोने की कुर्सी पर ही विराजित हुए। 

संसद परिसर में विभिन्न नेताओं का अंदाज़ अलग ही नज़र आया। इस दौरान एंट्री गेट के बाहर ही केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सांसद हेमा मालिनी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद में अकेले ही प्रवेश लेते हुए नज़र आए। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह संसद पहुंचे। उनका भी भाजपा नेताओं ने अभिवादन किया। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं पहुंचे।

इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान मंच पर उनके आगे पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। संसदीय कार्यमंत्री एम. वैंकेया नायडू भी मौजूद थे। आडवाणी कुर्सी के पास पहुंचे इस दौरान राजनाथ ने आडवाणी को बीच की कुर्सी पर बैठने को कहा। यह कुर्सी राजनाथ सिंह के लिए ही रखी गई थी। जिसके कारण आडवाणी नहीं माने और फिर जाकर किनारे पर रखी कुर्सी पर बैठ गए।

दरअसल पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संसद पहुंचे। इस दौरान वे संसद परिसर में नज़र आए। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में भी शामिल हुए।

इसके बाद वे संसद भवन के अंदर भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड के कार्यालय में पहली बार पहुंचे। अमित शाह ने पार्टी के सदस्यों से भेंट की। जिसके बाद वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिले। उन्होंने जीएसटी बिल जैसे मसलों पर चर्चा की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -