सरकार का विस्तार, संभावित मंत्री पहुंचे अमित शाह के द्वार
सरकार का विस्तार, संभावित मंत्री पहुंचे अमित शाह के द्वार
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने में लगे हैं। दरअसल वे अपने मंत्रिमंडल में कुछ और नेताओं को स्थान देना चाहते हैं। इसी बीच यह बात सामने आई है कि उत्तरप्रदेश में संभावित चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में उत्तरप्रदेश के नेताओं को स्थान दिया गया है। हालांकि दिल्ली और अन्य क्षेत्रों से भी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में विस्तार किए जाने और मंत्रियों को स्थान दिए जाने को लेकर नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जानकारी दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के नेताओं को फोन कर इस बारे में जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद नेताओं ने अमित शाह के निवास पर उनसे भेंट की। अमित शाह से मिलने वाले नेताओं में एसएस अहलूवालिया, विजय गोयल, एमजे अकबर, अनुप्रिया पटेल, अनिल माधव दवे, महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चैधरी शामिल थे।

संभावना है कि अमित शाह इन मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इसे लेकर राष्ट्रपति भवन को सूचना प्रदान कर दी गई है।  माना जा रहा है कि भावी मंत्रियों को सरकार के कार्य को लेकर जानकारी दी जा सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -