अयोध्या नगरी में छाएगी भाजपा सरकार...! जानिए यूपी निकाय चुनाव पर हर अपडेट
अयोध्या नगरी में छाएगी भाजपा सरकार...! जानिए यूपी निकाय चुनाव पर हर अपडेट
Share:

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका निर्णय आज होने जा रहा है। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना भी शुरू हो चुकी है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतर गए थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलने वाला है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान भी आ चुके है। 15 सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त भी बना चुके है। SP अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।

सपा के लिए बुरी खबर: 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके है। 15 सीट पर भाजपा, कांग्रेस और BSP ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। सपा अब सभी सीटों पर तेजी से पिछड़ रही है। 

बैलेट मतपत्रों की गणना में निर्दल प्रत्याशी आगे: खबरों का कहना है कि आजमगढ़ में नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के चुनाव में बैलेट पेपर की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को नौ मत और BJP प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू को 7 मत ही हासिल हुए है।

मवाना में एक घंटा देरी से शुरू हुआ मतगणना का कार्य: मेरठ के मवाना में एक घंटा देरी के बाद मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। एक घंटा व्यवस्था को ठीक करने में लग गया। वहीं सरधना में पोस्टल बैलेट की मतगणना 9 बजे शुरू की गई। मेरठ में मतगणना शुरू होने में देरी हो रही है।

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी: बता दें कि अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को 6587 और समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे दीपू को 2808 वोट हासिल हुए है।

रेहान वाड्रा फ्यूचर स्टार ! कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के साथ वाड्रा परिवार की तस्वीरें रखकर किया हवन

कर्नाटक चुनाव: परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस दफ्तर में जश्न शुरू, ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे कार्यकर्ता, Video

कर्नाटक चुनाव अपडेट: चुनावी रण बाप- बेटे की जोड़ी, आखिर किसके सर होगा जीत का ताज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -