आप को पाप कहना अधिक उचित
आप को पाप कहना अधिक उचित
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार पर आरोपों की बौछार करने वाली दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा सांसदों के आरोपों से ही घिर गई है। दरअसल राज्य सरकार पर भाजपा के 7 सांसदों ने सवाल किए हैं। सांसद महेश गिरि द्वारा कहा गया कि केजरीवाल वायरस हैं, वे जहां भी जाते हैं विनाश लाते हैं। भाजपा सांसदों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के 70 वादों पर सवाल उठाए जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मीडिया से चर्चा की इस दौरान उन्होंने सरकार को कटघरे में ला दिया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार द्वारा 70 सूत्रीय एजेंडा में वाद दायर किया गया था।

राजधानी में स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर सबसे बेहतर किया गया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों और चिकित्सालयों के हाल बेहाल बताए गए हैं। उनका कहना था कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। बिधूड़ी द्वारा यह भी कहा गया कि दिल्ली हेतु केजरीवाल नटवरलाल पार्ट-2 बना दिए गए हैं। करीब 400 प्रतिशत वेतन बढ़ाने के मसले पर लोगों का ध्यान भटकाने हेतु केजरीवाल ने आॅड और इवन फाॅर्मूले को लागू कर दिया है। 

सांसद उदित राज द्वारा दिल्ली सरकार पर निशाना साधा गया। उनके द्वारा कहा गया कि जिस गांव को गोद लिया गया। उसके विकास में दिल्ली सरकार के अधिकारी बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वारा यह कहा गया कि मैंने जिला अधिकारी को 11 बार पत्र लिखा मगर एक बार भी उनका उत्तर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आॅस्ट्रेलिया से सहायता मिली लेकिन केजरीवारल सरकार से बिल्कुल भी सहायता नहीं मिली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद 

केजरीवाल के आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश गिरी द्वारा यह भी कहा गया कि केजरीवाल कार्तिक काॅलिंग कार्तिक फिल्म के पात्र की तरह भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल काॅलिंग केजरीवाल का खेल चल रहा है। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी को पाप कहना अधिक सही होगा। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर बेहतर कार्य नहीं हुआ। सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे की मांग तक कर दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -