बेहतर कार्य कर रही है भाजपा सरकार
बेहतर कार्य कर रही है भाजपा सरकार
Share:

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से वे संतुष्ट हैं। शिबू यहां शहीद निर्मल महतो की 65 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित हुए। इस दौरान यह बात सामने आई कि जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से शिबू सोरेन ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बेहतर कार्य की आस लगाए हुए हैं।

उनका कहना था कि सरकार को अभी और समय देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीते एक वर्ष में जितना कार्य होना चाहिए उतना कार्य हुआ ही नहीं है। मगर जितने भी कार्य हुए हैं वह ठीक हैं। शिबू सोरेन ने कहा कि बेहतर और ज़्यादा काम करने के लिए करीब 1 वर्ष का समय बहुत ही कम है। प्रदेश की व्यवस्था सही तरह से संचालित हो रही है। 

उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं उनके पुत्र हेमंत सोरेन भी झारखंड की राजनीति में अच्छा वर्चस्व रखते हैं। इस बार झारखंड में भाजपा को बढ़त मिली। जिसके कारण झामुमो को विपक्ष में बैठना पड़ा है मगर शिबू की इस टिप्पणी ने राजनीति की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -