तो क्या नितीश को नहीं मिलेगी बिहार की गद्दी?, मंत्री बोले- 'होगा भाजपा का CM'
तो क्या नितीश को नहीं मिलेगी बिहार की गद्दी?, मंत्री बोले- 'होगा भाजपा का CM'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बार फिर से NDA जीत चुकी है। ऐसे में अब भी कहीं न कहीं यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि नीतीश ही अगले CM होंगे या फिर कोई भाजपा का उम्मीदवार CM बनेगा। अब इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, 'समय आने पर राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।'

जी हाँ, हाल ही में एक निजी चैनल से बातचीत में गिरिराज ने कहा, 'लोकतंत्र में 51-49 का खेल होता है। इस चुनाव में हमने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। कुछ लोग इस चुनाव के दौरान हम पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन आरोप लगाने वाले खुद अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए हैं।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'लोकतंत्र में सारा खेल बहुमत का होता है, जिसके पास बहुमत होता है वह सरकार का गठन करता है। भाजपा ने गुजरात में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पार्टी को यहां पर सभी आठ सीटों पर जीत मिली है।'

वहीं जब केंद्रीय मंत्री से यह पूछा गया कि राज्य में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में राज्य में क्या भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। तो इस सवाल का जवाब देते हुए गिरीराज ने कहा, 'जब समय आएगा तो बिहार में भाजपा का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। आज नहीं तो कल राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री जरूर होगा।' अब उनके इस बयान के बाद से यह कयास लग रहे हैं कि बिहार का अगला CM नीतीश नहीं कोई और होगा।।।!

दिल्ली-NCR में बढ़ रहा है ज़हरीली हवा का प्रकोप, 73% घरों में लोग हुए बीमार

रुबीना के नॉमिनेट होने पर बोली पवित्रा- तुम तनीषा का रिकॉर्ड पार करोगी

MP उपचुनाव परिणामों को देख बोले PM मोदी- 'शिवराज के नेतृत्व में विकास यात्रा तेज होगी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -